IND vs AUS: 'जो मैं चाहता था...' कप्तान रोहित शर्मा का जीत के बाद बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
Rohit Sharma on Win vs AUS in Champions Trophy 2025 Semifinal: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट
IND vs AUS: 'जो मैं चाहता था...' कप्तान रोहित शर्मा का जीत के बाद बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
Rohit Sharma on Win Champions Trophy 2025 Semifinal vs AUS
Rohit Sharma on Win vs AUS in Champions Trophy 2025 Semifinal: दुबई में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है और अब टीम इंडिया के मुकाबला दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कप्तान स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में 264 रन बनाए.
जवाब में टीम इंडिया ने शुभमन गिल के रूप में लगे पहले झटके के बाद रोहित शर्मा भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिसके बाद रन चेज मशीन विराट कोहली के 84 रन, श्रेयस अय्यर के 45 रन, अक्षर पटेल के 27 रन के साथ-साथ के एल राहुल के नाबाद 42 रन और हार्दिक पंड्या के ताबड़तोड़ 28 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर फाइनल का टिकट कटा लिया.
कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा
आखिरी गेंद फेंके जाने तक कुछ भी निश्चित नहीं था. हमें लगा कि यह एक अच्छा स्कोर है. पिच का मिजाज आपको अपने शॉट खेलने की अनुमति नहीं दे रही थी. हमने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. हम लक्ष्य का पीछा करते हुए शांत और संयमित थे. पिच बेहतर दिख रही थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से थोड़ा बेहतर खेला. यह अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में है. बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी हैं. यह कुछ ऐसा था जो मैं चाहता था. छह गेंदबाजी विकल्प और साथ ही बल्लेबाजी में भी गहराई. टीम बनाने में शामिल सभी लोगों को श्रेय जाता है. उन्होंने इतने सालों तक ऐसा किया है. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम शांत थे. अंत में हार्दिक (Rohit Sharma on Hardik Pandya Sixes vs AUS) द्वारा लगाए गए शॉट महत्वपूर्ण थे.
India Win Against Australia: भारत चैंपियंस ट्रॉफी के Finals में, देशभर में भारतीय टीम की जीत का जश्न
Comments
Topics mentioned in this article
India
Australia
Rohit Parmod Sharma
Rohit Gurunath Sharma
Virat Kohli
Hardik Himanshu Pandya
ICC Champions Trophy 2025
|
'स्पिनरों की...', चैंपियंस ट्रॉफी से ऑस्ट्रेलिया का बंध गया बोरिया बिस्तर, फिर भी खुश हैं स्टीव स्मिथ, हार के बाद बताई वजह
Steve Smith Captain Statement After Defeat Against India: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली शिकस्त के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ खु
श हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी बहुत अनुभवहीन थी. इसके बावजूद कुछ बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
AMIT lIVE in

Comments
Post a Comment