Shikhar Dhawan: इतने अमीर हैं शिखर धवन, जानें उनकी कुल नेटवर्थ, आमदनी, बाकी बातें
Shikhar Dhawan: धवन ने करीब 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में बल्ले से कई बड़े धमाल किए. और कुछ ऐसे ही धमाल उन्होंने कमाई के मामले में भी किए
Shikhar Dhawan call it a day: शनिवार सुबह-सुबह टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे 38 साल के शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया. हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहेंगे. साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले धवन ने भारत के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2022 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेला, जो वनडे मैच था. इस तरह कुल मिलाकर धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 12 साल तक चला. और इन सालों में उन्होंने मैदान और इसके बाहर कई उपलब्धियां हासिल की. और अपनी शोहरत और दौलत में खासा इजाफा किया. चलिए आपको बताते हैं कि धवन कितने अमीर हैं या उनकी कुल कितनी नेटवर्थ= (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) है.


Comments
Post a Comment